हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा, गैस्ट्रिक जैसी बीमारियों में खाना खाने के बाद वॉक करना क्यों जरूरी, आइए जानते हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, जानकारी डेस्क। आजकल की खराब जीवनशैली का असर हमारे स्वास्थ्य पर बुरी तरह से पड़ रहा है। हम खाना खाते हैं, फिर लेट जाते हैं या लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहते हैं, इसका सीधा असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है। पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए शारीरिक रूप से सक्रिय रहना जरूरी होता है, खाना खाने के बाद तो वॉक करना ज्यादा जरूरी हो जाता है। क्योंकि इससे पाचन क्रिया में सुधार होता है, हम कई सामान्य से लेकर गंभीर बीमारियों से बचे रहते हैं। हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा, गैस्ट्रिक जैसी बीमारियों में खाना खाने के बाद वॉक करना बहुत जरूरी होता है।

लेकिन अधिकतर लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या खाना खाने के बाद तुरंत वॉक करना चाहिए? खाना खाने के बाद कितनी देर तक टहलना चाहिए? खाना खाने के बाद वॉक करने से क्या फायदे होते हैं? चलिए विस्तार से जानते हैं कामिनेनी अस्पताल, हैदराबाद के सीनियर जनरल फिजिशियन और डायबिटोलॉजिस्ट डॉक्टर मुक्शीथ कादरी – से जानें इन सवालों के जवाब-

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी में पीएचडी शोधार्थियों की प्रोग्रेस रिव्यू पर तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू

खाने के बाद वॉक के फायदे

  1. खाना खाने के बाद घूमने से पाचन में सुधार होता है। इससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। गैस, अपच और कब्ज की संभावना कम रहती है।
  2. खाना खाने के बाद वॉक करने से वजन भी कंट्रोल में रहता है। जिन लोगों को मोटापे की समस्या है, उन्हें खाने के बाद वॉक जरूर करना चाहिए। वजन को कंट्रोल में रखने के लिए भी वॉक करना जरूरी है।
  3. खाना खाने के बाद वॉक करने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है। मेटाबॉलिज्म सही से कार्य करता है, इससे हम हमेशा स्वस्थ रहते हैं।
  4. वॉक करने से पाचन तंत्र में सुधार होता है, साथ ही इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है।
  5. खाने के बाद घूमने से आंतरिक अंग स्वस्थ रहते हैं। वॉक करने से हमारी आंतों को खाना पचाने में अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती है।
  6. खाना खाने के बाद पैदल चलने से शरीर में एंडोर्फिन हार्माेन रिलीज होता है, इससे तनाव कम होता है।
  7. वॉक करने से ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन में आई रुकावट की समस्या दूर होती है।
  8. डायबिटीज रोगियों के लिए खाना खाने के बाद घूमने काफी फायदेमंद होता है। इससे रक्त शर्करा का स्तर संतुलन में रहता है।
यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ के छात्र दिव्यांशु बिष्ट ने जेईई (मेंस) 2026 सेशन-1 में 99.67 एनटीए स्कोर के साथ रचा कीर्तिमान

खाना खाने के बाद कितनी देर तक टहलना चाहिए?
डॉक्टर मुक्शीथ कादरी बताते हैं कि वॉक करने का सबसे अच्छा समय खाना खाने के बाद होता है। इससे पाचन में मदद मिलती है, थकान कम होती है। साथ ही कैलोरी भी बर्न होती है। डॉक्टर मुक्शीथ बताते हैं कि शुरुआत में खाना खाने के बाद 10-20 मिनट वॉक करना सही रहता है। इससे पाचन तंत्र में सुधार होता है, गैस्ट्रिक समस्याएं दूर होती हैं। धीरे-धीरे आप वॉक के समय को 30-40 मिनट तक बढ़ा सकते हैं। खाना खाने के बाद करीब आधा घंटा वॉक करने से आप हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440