सभी भर्तियां पूरी होने के बाद कराऊंगा सीबीआई जांच : पुष्कर सिंह धामी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच (CBI investigation) की मांग कर रहे विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिल्ली में सीबीआई पर भरोसा नहीं है और उत्तराखंड में सीबीआई की मांग कर रहे हैं।

पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है। प्रदेशभर में विपक्ष और युवा पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग पर अड़ा है, ऐसे में सीएम धामी ने मामले में सरकार का रुख स्पष्ट कर दिया है। सीएम ने कहा कि आयोग की सभी भर्तियां पूरी होने के बाद सीबीआई जांच कराऊंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीबीआई जांच से मुझे कोई एतराज नहीं है। सीबीआई जांच की मांग कर रहे विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में सीबीआई पर भरोसा नहीं है और उत्तराखंड में सीबीआई की मांग कर रहे हैं। सीएम धामी ने कहा कि न्यायालय भी कह चुका है कि शासन की जांच सही है, बावजूद विपक्ष चाहता है कि युवा सड़क पर प्रदर्शन करें।

यह भी पढ़ें -   18 अप्रैल 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

Will get CBI inquiry done after completion of all recruitments: Pushkar Singh Dhami

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440