समाचार सच, हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी गढ़वाल के पंचायत चुनाव को देखते हुए अगस्त माह में संगठन को मजबूत तरीके से खड़ा करेगी। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रमुख महासचिव शोएब अहमद ने एक बयान में बताया कि राज्य में पार्टी को मजबूत दिशा में ले जाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बातचीत की थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते पार्टी उक्त कार्य प्रभावित हो गया। उन्होंने बताया कि गढ़वाल में पंचायत चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अगस्त माह में संगठन के पदाधिकारियों को चयन करेगी।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


