क्या सूर्यग्रहण विश्व युद्ध करायेगा ?

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। ऐसा लगता है कि 21जून, रविवार को पड़ने वाला सूर्यग्रहण अपने साथ कुछ विशेष परेशानियां लेकर आ रहा है. अंकशास्त्र के अनुसार इस सूर्यग्रहण की तारीख पर चार का अंक बन रहा है. जो राहु का ही अंक है. यह खण्डग्रास सूर्यग्रहण राहुग्रस्त रहेगा. जो स्टैन्डर्ड समयानुसार प्रातःकाल 10बज कर 16 मिनट प्रारम्भ होकर दोपहर 01बजकर 49मिनट की अवधि में रिंग फायर की तरह रह कर मोक्ष प्राप्त करेगा. इस बार यह सूर्यग्रहण मिथुन राशि व मृगशिरा नछत्र मे पड़ रहा है, साथ ही राहुग्रस्त भी है. राहु आर्द्रा नक्छ्त्र मे रहने के कारण खतरनाक हालात उत्पन्न करेगा. मिथुन राशि में राहु सूर्य ,चन्द्रमा व बुध ग्रहों को पीडित कर रहा है. मंगल मीन राशि में विराजमान रह कर मिथुन राशि के ग्रहों पर नजर डाल रहा है. इस दिन बुध, गुरू, शुक्र, शनि वक्री रहेंगे. राहु व केतु सदैव वक्री रहते हैं. ग्रहों की ऐसी स्थिति सूर्यग्रहण को विशेष बना रही है. ऐसा जान पड़ता हैकि इस ग्रहण का प्रभाव चीन, अमेरिका पर अधिक पडे़गा, क्योंकि वर्तमान में ये दोनों देशों पर शनि की साढे़ साती चल रही है. ग्रहों के खेल से दोनों देशों में युद्ध की सम्भावना बनती दिखाई दे रही है. चीन, भारत के टकराव की स्थिति ग्रहण के पश्चात बनने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है. तो सकता है कि अगस्त, सितम्बर के मध्य यह विवाद विश्व युद्ध का रूप ले ले. क्योंकि राहु काल इस समय उग्र है,. साथ ही इसकी छाया सूर्य, चन्द्र पर पड़ने से ये ग्रह कुछ समय के लिए कमजोर पड़ जाते हैं. जिसका परिणाम सरकार,राजनेताओं,धर्मप्रतिनिधियों पर अशुभ रहेगा. भारत की राजनीति दूषित हो कर आम आदमी को कष्ट पहुंचायेगी. हो सकता है कि कोई राजनीतिक व्यक्ति, फिल्मी सितारे का दीपक बुझ जाये. भारत, अमेरिका चीन के साथ अपने आर्थिक व राजनीतिक सम्बन्धों को प्रतिकूल बनाने की ओर अग्रसर दिखाई दे रहे हैं. जिन देशों में यह ग्रहण नजर आयेगा, उन देशों में जलप्लावल, वायु प्रकोप, वायरस प्रकोप का संकट होगा. सूर्यग्रहण मेष, सिंह, कन्या, मकर के लिए शुभ फलदायी होगा, शेष राशियों के लिए अशुभता की स्थिति बनेगी. कुल मिलाकर यह ग्रहण विश्व के लिए चुनौतीपूर्ण है. इसके अशुभ प्रभाव से बचने के लिए ऊँ नमः शिवाय का जप व गरीबों में गुड़ व लाल वस्त्र का दान हितकारी सिद्ध होगा, साथ ही प्रातःकाल सूर्य को जल अर्पित करें. ( -अशोक वार्ष्णेय
अंकशास्त्र अध्ययनकर्ता)

यह भी पढ़ें -   ११ मार्च २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
-अशोक वार्ष्णेय
अंकशास्त्र अध्ययनकर्ता
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440