पतलोट क्षेत्र में शीतकालीन पौध वितरण अभियान तेज, ग्रामीणों को निःशुल्क अखरोट के पौधे वितरित

खबर शेयर करें

समाचार सच, पतलोट डेस्क। शीतकालीन पौध भेंट कार्यक्रम के अंतर्गत आज 11 फरवरी को नैनीताल जिले के पतलोट क्षेत्र के देवनगर और डालकन्या गांवों में ग्रामीणों को निःशुल्क अखरोट के पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने तथा ग्रामीणों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए फलदार पौधों के रोपण को बढ़ावा देना है।

यह भी पढ़ें -   28 मार्च २०२६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अधिकाधिक पौधारोपण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रधानपति चंदन पनेरू, प्रधान प्रतिनिधि भुवन कुड़ाई एवं समाजसेवी राजेश पनेरू का विशेष सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें -   अधिक मास 2026: कब से कब तक रहेगा अधिक मास? इस पवित्र महीने में क्या कार्य करें जिससे सबके लिए शुभ हो

कार्यक्रम संयोजक डॉ. आशुतोष पन्त (पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी/पर्यावरणविद) ने सभी सहयोगियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होंगे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440