बदलते मौसम के साथ सर्दी-खांसी और जुकाम की दिक्कतें शुरू हो जाती है, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

खबर शेयर करें

With the changing weather, problems of cold and cough start, then follow these home remedies

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। बदलते मौसम के साथ ही सर्दी-खांसी और जुकाम होने की समस्या आम बात है। इसके चलते गले में दर्द और फ्लू की दिक्कत भी बढ़ जाती है। हालांकि, खांसी-जुकाम किसी भी मौसम में हो सकते हैं, लेकिन इन छोटी समस्याओं के लिए हर बार डॉक्टर के पास जाना जरूरी नहीं है, क्योंकि इनका इलाज हमारी किचन में ही मौजूद है। सर्दी-खांसी और जुकाम होने पर आज भी कई भारतीय किचन में मौजूद इंग्रीडिएंट्स पर ही भरोसा करते हैं। ये इंग्रीडिएंट्स कई स्वास्थ्य लाभ भी देते हैं। हमारी रसोई में ही ऐसे बहुत से घरेलू नुस्खे मौजूद हैं, जिनसे सर्दी-खांसी,जुकाम जैसी छोटी-मोटी समस्याओं को आसानी से दूर किया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं खांसी-जुकाम में रामबाण ये घरेलू नुस्खे।

अदरक की चाय
औषधीय गुणों से भरपूर अदरक की चाय आज कई भारतीय घरों की पहली पसंद है, जिनके दिन की शुरूआत अदरक की चाय की चुस्कियों से होती है. ये पीने में जितनी स्वादिष्ट है, उतनी ही सेहत के लिए फायदेमंद भी है। इसके सेवन से आप सर्दी, खांसी व जुकाम जैसी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इसके कई फायदे हैं जैसे-इस चाय के सेवन से आप अपनी बहती हुई नाक पर काबू पा सकते हैं। साथ ही ये श्वसन पथ से कफ को बाहर भी निकालती है।

यह भी पढ़ें -   कोटद्वार से युवती के साथ घूमने आए युवक की नैनीताल के होटल में संदिग्ध मौत, जांच जारी

आंवला का सेवन
खांसी के लिए आंवला काफी असरदार माना जाता है. बता दें कि विटामिन-सी से भरपूर आंवला, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने के अलावा सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी है। अपने खाने में आंवला शामिल कर आप एंटी-ऑक्सीडेंट्स का सोर्स बढ़ा सकते हैं। यह आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत करने में मदद करता है।

शहद का सेवन
शहद का सेवन कई तरीके से किया जाता है, जो सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। अगर किसी को बहुत ज्यादा खांसी की समस्या हो रही है तो ऐसे में अदरक के साथ शहद का सेवन करें। इससे जुकाम पर काफी जल्दी असर होता है।

खांसी के लिए रामबाण दवा है तुलसी
खांसी की दवा के रूप में तुलसी का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए आप तुलसी के पत्तों का रस निकाल कर पिएं, ये काफी फायदेमंद है। ये खांसी ठीककरने का काफी कारगर उपाय है।

एलोवेरा
बड़ों की खांसी हो या बच्चे की खांसी, सभी में एलोवेरा का रस और शहद का मिश्रण काफी असरदार का करता है। यह खांसी की बहुत लाभकारी दवा मानी जाती है।

अलसी
अलसी की मदद से आप सर्दी-खांसी और जुकाम जैसी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं. इसके लिए आप अलसी के बीजों को मोटा होने तक उबालें और उसमें नींबू का रस व शहद मिलाएं। इस मिश्रण का सेवन खांसी से आराम दिलाता है।

यह भी पढ़ें -   मॉल के बाहर दिनदहाड़े गैंगस्टर मर्डरः पेमेंट की एक क्लिक से खुला राज, जमशेदपुर से आरोपी दबोचा

हल्दी दूध

यह ड्राई थ्रोट, संक्रमण और ज्यादातर प्रकार की खांसी के लिए अच्छा काम करता है। इसके अलावा, हल्दी को डाइट में शामिल करने पर इम्यूनिटी बढ़ाने और बीमारी से बचाने के लिए जाना जाता है। एक गिलास गर्म हल्दी वाला दूध पिएं, और आपका गला कुछ ही समय में ठीक हो जाएगा।

सेब का सिरका
बता दें कि सेब का सिरका कई घरेलू उपाय में इस्तेमाल किया जाता हैं। सेवा का सिरका खांसी की बहुत अच्छी दवा है। एक हिस्सा कच्चा, बिना छाना हुआ सेब का सिरका और दो हिस्से ठण्डा पानी मिलाकर दो पट्टियां भिगोएं। इन्हें निचोड़कर एक को माथे पर और एक को पेट पर रखें। दस-दस मिनट के बाद पट्टियां बदलते रहें. इस प्रक्रिया को बुखार कम होने तक दोहरायें।

गुनगुना पानी
सर्दी-खांसी, जुकाम होने पर गुनगुना पानी ही पिएं। दरअसल, गुनगुना पानी आम सर्दी, खांसी और गले में खराश से लड़ने में मदद करता है। गुनगुना पानी गले में सूजन को कम करता है और शरीर से इंफेक्शन को बाहर निकालता है।

अदरक और नमक
अदरक और नमक का एक साथ उपयोग कर आप सर्दी-खांसी व जुकाम से राहत पा सकते हैं। इसके लिए आप अदरक को छोटे टुकड़ों में काटें और उसमें नमक मिलाएं। अब एक-एक कर इसे खाएं। इसके रस से आपका गला खुल जाएगा और नमक से कीटाणु भी मर जाएंगे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440