समाचार सच, हल्द्वानी। कालाढूंगी चौराहे पर भीड़भाड़ के चलते जेबकतरे भी सक्रिय नजर आ रहे हैं। जेब कटने का आभास होने पर युवक ने लोगों की मदद से जेबकतरे को दबोच कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।
विवेक जोशी निवासी भारत विद्या मंदिर स्कूल के पास रहने वाले द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि बीती शाम कालाढूंगी चौराहे से एक जेबकतरे द्वारा उसका पर्स उड़ा दिया था। तुरन्त आभास होने पर उसने जेबकतरे का पीछा शुरू कर दिया और शोर मचा दिया। इस बीच लोगों की मदद से उसने महिला अस्पताल के पास जेबकतरे को दबोच लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वसीम बताया है। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


