पुलिस ने 24 घंटें के अंदर ही किया सोलर एनर्जी लिखे वाहन की आड़ में 5 सोलर बैटरियों सहित अभियुक्त गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Within 24 hours the police arrested the accused with 5 solar batteries in the guise of a vehicle written as solar energy.

समाचार सच, भवाली, हल्द्वानी। चौकी खैरना भवाली पुलिस ने चोर को महज 24 घंटे के अंतराल में चोरी हुई पांच बैटरियो एवं चोरी में प्रयुक्त वाहन के साथ गिरफ्तार किया।

ज्ञात हो कि बुधवार को प्रेम नाथ गोस्वामी, (वर्तमान प्रधान/उपाध्यक्ष प्रधान संगठन) निवासी ग्राम छड़ा खैरना गरमपानी द्वारा कोतवाली भवाली में तहरीर दी थी कि खैरना गरमपानी बाजार में लगी सोलर लाईटों में लगी 5 बैटरियो को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मंगलवार की रात्रि चोरी कर लिया है जिससे उक्त क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों में अंधेरा छाया हुआ है। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली भवाली में मामला पंजीकृत किया जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक दिलीप सिंह चौकी प्रभारी खैरना भवाली के सुपुर्द की गई।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 14 अगस्त 2026, शुक्रवार| जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

चोरी की घटना के शीघ्र अति शीघ्र अनावरण हेतु कोतवाली भवाली प्रभारी उमेश कुमार मलिक के दिशा-निर्देशन में विवेचक उपनिरीक्षक दिलीप सिंह द्वारा तात्कालिक रूप से कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगो से गहनता के साथ पूछताछ की गई तो ज्ञात हुआ कि जीवन सिंह देवलिया, पुत्र किशन सिंह देवलिया निवासी ग्राम पोखरी थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल जो पूर्व में सोलर बैटरी लाईट लगाने का भी काम करता था जिसके चलते उसके वाहन पर सोलर एनर्जी लिखा था जिसकी आड़ में उस पर कोई शक ना करे इसके लिये वह उक्त वाहन का प्रयोग चोरी करने मे करने लगा और मंगलवार को खैरना गरमपानी बाजार मे लगी 5 सोलर बैटरियां चोरी कर ले गया। जिनको वह आज हल्द्वानी बेचने ले जा रहा था पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर गरमपानी रानीखेत पुल के पास खैरना से उसे चोरी की 5 सोलर बैटरियों (जिनकी कीमत लगभग 60 हजार रूपए) जिसे वह वाहन पिकअप सं यूके4सीबी1301 में लादकर ले जा रहा था पुलिस ने उसे वाहन, बैटरियों सहित गिरफ्तार किया। चोरी हुए माल की बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ मुकदमे में धारा 411 आईपीसी की भी बढ़ोतरी की गई है

यह भी पढ़ें -   देहरादून में परिवहन व्यवस्था को लेकर बड़े फैसले, स्कूल बसों में GPS-CCTV अनिवार्य

पुलिस टीम में कानि0 राजेन्द सती, प्रयाग जोशी, आनन्द राणा, का0 एसओजी अनिल गिरी, अशोक रावत शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440