महिला ने लगाया चार लोगों पर मारपीट करने आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया है। यह भी आरोप है कि उसके बच्चों के साथ भी मारपीट की गई और पुत्री के कपड़े फाड़े गये। तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

काठगोदाम थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी खुशी आर्या पत्नी जितेंद्र आर्या का आरोप है कि बीते दिवस पड़ोस में रहने वाले दर्शन कुमार, नवीन व सुभाष पुत्र दिवानी राम उसके कमरे में घुस आये और बेवजह गाली गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गये। महिला का आरोप है कि उक्त लोगों ने उसके बच्चों के साथ भी मारपीट की। साथ ही उसकी पुत्री के कपड़े भी फाड़ दिये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सूर्य ग्रहण के दिन जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440