बहनोई पर महिला ने लगाया दुष्कर्म और धोखे का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुड़की। हरिद्वार के रुड़की में एक महिला ने अपने बहनोई पर दुष्कर्म और धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि बहनोई ने उसे निकाह का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस वजह से उसके पति ने उसे छोड़ दिया। अब बहनोई भी निकाह से इनकार कर रहा है। पीड़िता ने गंगनहर कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

भगवानपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपनी तहरीर में बताया कि उसका निकाह गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक से हुआ था। निकाह के बाद, उसकी चचेरी बहन के पति से नजदीकियां बढ़ गईं। महिला का आरोप है कि बहनोई ने उसे निकाह का झांसा देकर दिल्ली, देहरादून और अन्य कई स्थानों पर होटलों में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए।

यह भी पढ़ें -   Good News: बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने हल्द्वानी में शुरू की लंग ट्रांसप्लांट और थोरैसिक सर्जरी OPD, जानिए कब मिलेंगे डॉक्टर…

जब इस संबंध का खुलासा महिला के पति के सामने हुआ, तो उसने तलाक दे दिया। इसके बाद भी बहनोई महिला से निकाह का वादा करता रहा और शारीरिक संबंध बनाता रहा। लेकिन जब महिला ने निकाह के लिए दबाव डाला, तो उसने इनकार कर दिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि बहनोई उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मौसम का कहर! 3 दिन भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी

महिला की तहरीर पर गंगनहर कोतवाली पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने कहा कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि दोषी पाए जाने पर आरोपित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440