महिला ने पति पर लगाया मारपीट कर आग लगाने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने अपने पति पर मारपीट व घर में आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बनभूलपुरा थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में गफूरबस्ती निवासी रेशमा ने कहा है कि उसका पति मुरसलीन हुसैन उर्फ भूरा नशेड़ी किस्म का है। वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता रहता है। साथ ही आए दिन पैसों की मांग करता रहता है। बीती शाम भी पति ने उससे पैसों की मांग की। मना करने पर वह मारपीट पर उतारू हो गया और जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोप है कि उसने घर में आग भी लगा दी। आस.पास के लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   भीमताल की गीता नेगी को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित, कैंडल यूनिट से लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440