विवाह समारोह में महिला और उसके पति के साथ हुई मारपीट, पुलिस को सौंपी तहरीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के कांता बैंकट हाल में विगत दिवस एक विवाह समारोह में एक महिला और उसके पति के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मयूर विहार निकट धान मिल बरेली रोड निवासी यशोदा पाल पत्नी पदम पाल द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर कहा गया है कि वह गत दिवस अपने पति पदमपाल पुत्र अखिलेश व विपिन के साथ कांता बैंकेट हाल में एक विवाह समारोह में गए थे। जहां पर लालता प्रसाद, सोनू पाल, प्रशांत बंगाली, कमल पाल और अरविंद पाल निवासी मुरारजी नगर धान मिल ने उसके छोटे पुत्र विपिन पाल के साथ मारपीट कर दी। जब वह और उसका बड़ा पुत्र विपिन को बचाने गई तो उक्त लोगों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। शोर शराब सुन कर उसके पति पदमपाल ने बीच बचाव आये तो किया तो उन्होंने उसके पति पर लोहे की राड से हमला कर दिया। इस दौरान उसका मंगलसूत्र भी गिर गया। तहरीर में महिला का आरोप है कि उक्त लोगों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिये।
इधर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज हेमंत कुमार भयू, रूपेंद्र नागर, हरि मोहन अरोरा समेत तमाम लोग कोतवाल से मिले और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें -   लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव में मतदान जारी, 1053 व्यापारी चुनेंगे अपना नया नेतृत्व

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440