अलग-अलग घटनाओं में महिला व श्रमिक की मौत

खबर शेयर करें


समाचार सच, हल्द्वानी। पति से कहासुनी होने से क्षुब्ध महिला ने जहां जहर खाकर अपनी जान दे दी। वहीं गौला नदी में रेत के टीले में दबने से गंभीर महिला श्रमिक की एसटीएच में मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के विषपान कर आत्महत्या करने की घटना चोरगलिया थाना क्षेत्र के गौलापार की है। यहां मूलरूप से एटा निवासी 30 वर्षीय पूनम रावत का बीती शाम अपने पति मातादीन के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे वह इतनी क्षुब्ध हो गई कि उसने आत्महत्या की ठान ली और घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर दूसरी घटना में रेत के टीले में दबकर गंभीर महिला श्रमिक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आंवला चौकी गेट निवासी 52 वर्षीय नारायणी देवी पत्नी राजा राम गौला नदी में मजदूरी का काम करती थी। बताया जाता है कि बीते दिवस काम करने के दौरान अचानक रेत का टीला गिरने से वह उसमें दब गई और बुरी तरह घायल हो गई। साथी मजदूरों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला और एसटीएच भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इन घटनाओं से मृतकों के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड से जयपुर जा रही वोल्वो बनी आग का गोला, 32 यात्रियों की जान बची

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440