घर में घुसकर महिला से की मारपीट, मामला दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। घर में घुसकर महिला से मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में दमुवाढूंगा निवासी ममता पत्नी हरीश राम ने कहा है कि होली पर्व पर बबलू, कम्मू, वीरेंद्र अपने कुछ साथियों के साथ उसके घर में घुस आये और बेवजह गाली गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे व उसके परिवारजनों के साथ मारपीट की। साथ ही उन्हें घर से उठाने की धमकी भी दी गई। तहरीर के आधार पर काठगोदाम थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रचनात्मकता और साहित्य का संगम बना ‘अभिव्यक्ति-2026’, डीपीएस हल्द्वानी में तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज़
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440