35 पाउच कच्ची शराब के साथ महिला पकड़ी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 35 पाउस कच्ची शराब बरामद हुई है। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया।

आम्रपाली चौकी पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि नाथुपुर पाडली लामाचौड़ में एक महिला अपने घर के आगे कच्ची शराब बेच रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और महिला को धर दबोचा। घर के पास बने खोखे से 35 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। पकड़ी गई महिला ने अपना नाम नीतू पत्नी राजकुमार निवासी नाथुपुर पाडली लामचौड़ बताया। पुलिस ने महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   देवशयनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु की पूजा के साथ पूजा-पाठ, मंत्र जप, तप और सेवा को अधिक महत्व दिया जाता है इसके साथ शनिदेव को चढ़ाएं सरसों का तेल और काले तिल चढ़ाने का भी है महत्व
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440