महिला ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। देर रात थाना डालनवाला के डीएल रोड क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला की दो साल पहले शादी हुई थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही वह अपने मायके वापस आ गई थी। तथा तब से अपने मायके में ही रह रही थी। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात्रि थाना डालनवाला पुलिस को सूचना मिली कि डीएल रोड में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर डालनवाला थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस के अनुसार मौके पर मृतक महिला की पहचान काजल पुत्री रमेश चंद्र निवासी डीएल रोड, थाना डालनवाला उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई। मृतक महिला के संबंध में जानकारी करने पर पता चला कि मृतक महिला का 2 वर्ष पूर्ण विवाह हुआ था, परंतु शादी के कुछ समय बाद ही वह अपने मायके वापस आ गई थी तथा तब से अपने मायके में ही रह रही थी।

मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर अग्रिम कार्रवाई के लिये मोर्चरी में रखवा दिया हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440