पंखे के कुंडे से लटककर महिला ने दी जान

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। संदिग्ध परिस्थिति के चलते एक महिला ने पंखें के कुंडे लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, घटना से महिला के घर में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
आंवला गेट निवासी 28 वर्षीय सरोज पत्नी सूरज ने बीती रात करीब 11 बजे अपनी साड़ी से गले में फंदा लगाकर पंखे के कुंडे से लटक गई। मां को कुंडे से लटका देख बच्चों ने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया शोर सुनकर स्थानीय लोग एकत्र हो गए और उन्होंने सूरज को फोन कर बुलाया और पंखे से लटकी उसकी पत्नी को नीचे उतारा। सूरज जब उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि सूरज पेशे से ड्राइवर है और वे घटना के वक्त घर में मौजूद नहीं था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम करा कर सरोज के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बागेश्वर: बदियाकोट के ऐतिहासिक मां भगवती मंदिर में भीषण अग्निकांड, लकड़ी से बनी प्राचीन संरचना को भारी नुकसान
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440