संदिग्घ परिस्थितियों में महिला ने पंखे से लटक कर दी जान

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। थाना क्लेमेंट टाउन क्षेत्रअंतर्गत सुभाष नगर में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे में पंखे से लटक कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर शव को कोरोनेशन चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया हैं।

आज स्थानीय पार्षद रमेश कुमार ने टेलीफोन के माध्यम थाना क्लेमेंट टाउन पुलिस को सूचना दी कि सुभाष नगर गुप्ता स्टोर के पास किसी महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो पाया है कि सुभाष नगर में एक महिला श्रीमती पुष्पा पत्नी राजेश बहादुर निवासी सुभाष नगर थाना क्लेमेंट टाउन द्वारा अपने कमरे में पंखे से लटक कर फांसी लगाकर आत्महत्या की गई थी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में विकास पर वन नियमों का ब्रेक, राज्य ने केंद्र से मांगी राहत

मौके पर पुलिस को मृतका का पति मौजूद मिला, जिनसे जानकारी करने पर पुलिस को पता चला की मृतका की वर्ष 2014 में विवाह हुआ था, और उसे वर्तमान में कोई बच्चा भी नहीं था। थाना क्लेमेंट टाउन पुलिस ने मृतका के मायके वालों को सूचित कर शव को कोरोनेशन चिकित्सालय की मोर्चरी मे रखवा दिया। पुलिस का कहना हैं की महिला के द्वारा की गई आत्महत्या के कारणों के संबंध में जांच जारी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440