हल्द्वानी में मामूली कहासुनी में महिला ने फंदे में लटक कर दी जान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यातायात पुलिस चौकी क्षेत्र में एक महिला ने पति के घर से बाहर जाने के बाद कमरे में फंदे में लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्ण चंद्र अपने परिवार के साथ यहां रामपुर रोड कालीपुर घुड़दौड़ा में रहता है। आज सुबह कृष्ण घर से किसी कार्य से बाहर गया। जब वह वापस आया तो उसने कमरे में देखा तो उसके होश उड़ गये। उसकी पत्नी नीलम (45) फंदे में लटकी हुई। आनन-फानन में उसने नीलम को नीचे उतारा और अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवारजनों से पूछताछ की। बाद में शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
बताया जा रहा है कि परिवार मंे किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी जिसके चलते नीलम ने यह कदम उठाया। नीलम अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गयी है। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -   ऊर्जा निगमों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: UPCL-UJVNL के एमडी हटे, नए अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440