सर्पदंश से महिला की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सर्पदंश से गंभीर महिला की शुक्रवार को बेस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार सितारगंज के गगनपुर कैलाशपुरी में रहने वाली 39 वर्षीय अनीता को बीती 15 जुलाई को काम करने के दौरान सांप ने डंस लिया था। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर उसे नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे हल्द्वानी के बेस चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया। यहां शुक्रवार की प्रातः उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के चार छोटे-छोटे बताये जा रहे हैं। उसके पति रामायन प्रसाद की करीब चार वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। इन बच्चों का लालन-पालन अनीता किसी तरह कर रही थी। अब अनीता की मौत से बच्चों के सिर से मां की ममता का साया भी उठ गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम शव को परिजनों को सौंप दिया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440