अलग – अलग नंबर से फोन कर परेशान करने वाले युवक के खिलाफ महिला ने दी तहरीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने कई दिनों से अलग-अलग नंबरों के माध्यम से फोन कर परेशान करने वाले तथा मना करने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। जिससे महिला काफी भयभीत है महिला ने फोन करने वाले युवक के खिलाफ मुखानी थाना पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।

सौंपी तहरीर में लोहरिया साल मल्ला ऊंचा पुल निवासी ममता देऊपा पत्नी मनीष देउपा ने कहा है कि कई दिनों से उसे एक युवक अलग-अलग नंबरों से फोन कर परेशान कर रहा है जब वह फोन करने को मना करती है युक्त युवक उसे गाली गलौज करता है जब महिला इसका भी विरोध करती है तो उसे जान से मारने की धमकी दे डालता है जिस महिला मानसिक व शारीरिक रूप से काफी परेशान हो गई तो महिला ने फोन करने वाले युवक के खिलाफ मुखानी थाना पुलिस को तहरीर सौंप कर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फोन करने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: नवरात्रि में कुछ प्रभावी उपाय दिए गए हैं जिन्हें आप अपनी समस्याओं के अनुसार कर सकते हैं
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440