समाचार सच, देहरादून। वन विभाग में फारेस्ट गॉर्ड के पद पर नियुक्त एक महिला फारेस्ट गॉर्ड ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मृतिका के शव का पंचायत नामा भर कर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया हैं। पुलिस को मृतिका के पास से एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है, जिसमें उल्लेखित तथ्यों के संबंध में जांच की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज थाना डालनवाला को सूचना मिली कि राजपुर रोड में वन मुख्यालय के पीछे स्थित फारेस्ट कॉलोनी के सरकारी आवास में एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर थाना डालनवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पहुँचा और मामले की जांच की। पुलिस के अनुसार मृतक महिला की पहचान निधि नौटियाल पुत्री राजेंद्र नौटियाल निवासी फॉरेस्ट कॉलोनी देहरादून उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई। मृतिका के संबंध में जानकारी करने पर पुलिस को पता चला कि मृतिका वन विभाग में फारेस्ट गॉर्ड के पद पर नियुक्त थी तथा वर्तमान में सरकारी आवास में अकेली रहती थी।
मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है, जिसमें उल्लेखित तथ्यों के संबंध में जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतिका के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है जिनके आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


