महिला ने पुलिस से लगाई दहेज लोभी ससुरालियों पर कड़ी कार्रवाई की गुहार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (सुशील शर्मा)। महिला ने दहेज लोभी ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। साथ ही ससुरालियों द्वारा महिला व उसके परिवार को जान से मार देने की धमकी भी दी जा रही है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फरहीन पुत्री मो. यामीन निवासी नई बस्ती निकट ताज मस्जिद हल्द्वानी द्वारा बनभूलपुरा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 6 जून 2019 उसका निकाह रामपुर निवासी सईदुल जफर पुत्र मोहम्मद मुअज्जम अली मोहल्ला टन्ड़ोला करीम मस्जिद टांडा बदली के साथ हुआ था। उसके परिजनों द्वारा शादी में अपनी हैसियत के हिसाब से भरपूर दान दहेज भी दिया था। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही ससुराली उसे कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। जब इसकी शिकायत उसने अपने पति से की तो वह उसे लेकर दिल्ली चला गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि 11 अप्रैल 2022 को उसके पति ने अपने भाई इलियास के साथ मिलकर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। साथ ही धमकी दी कि वह इस घर में तभी आए जब वह अपने साथ एक लाख रूपए नगद और चौपहिया वाहन लाए। वहीं महिला ने देवर इलियास पर उसके साथ छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया। उसका कहना है कि इससे पहले भी उसका पति कई और महिलाओं से निकाह कर तलाक ले चुका है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर देवर और पति के खिलाफ के मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440