लामाचौड़ क्षेत्र में स्टोन क्रशर के विरोध में महिलाओं ने किया सड़क जाम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लामाचौड़ क्षेत्र के ग्राम सभा कुरिया गांव में लगने वाले स्टोन क्रशर के विरोध में आक्रोशित महिलाओं ने शनिवार की देर सायं मुख्य मार्ग पर आ गये और सड़क जाम कर दी। जाम से दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गयी। बाद में पुलिस के अधिकारियों के आश्वासन पर महिलाओं ने जाम खोला।
ज्ञात हो कि कुरिया गांव के लोगों को जब पता चला कि क्षेत्र में स्टोन क्रशर लगने वाला है तो क्षेत्र की महिलायें व किसान आक्रोशित हो उठे। उन्होंने देर सायं नारेबाजी करते हुए क्षेत्र के मुख्य मार्ग में जाम लगा दिया। जाम से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारें लग गयी। बाद में सूचना पहुंचे पुलिस अधिकारियों के समझाने व आश्वासन दिये जाने पर ही प्रदर्शनकारी महिलाओं ने जाम खोला।

यह भी पढ़ें -   विश्व पर्यावरण दिवस पर औपचारिक पौधरोपण से बचें, मानसून के बाद लगाएं पौधे: डॉ. आशुतोष पंत

इस दौरान महिलाओं कहना था कि स्टोन केसर लगने की वजह से खेती की फसलें बर्बाद हो जाएंगी तथा वायु प्रदूषण से ग्रामीणों को व्यापक असर पड़ेगा। प्रदर्शनकारी महिलाओं चेताते हुए कहा कि वे किसी भी हालत पर स्टोन क्रशर नहीं खुलने देंगी।
प्रदर्शनकारियों में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान ज्योति देवी के साथ दर्जनों महिलाएं व क्षेत्र के कृषक थे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्डः राजस्थान के यात्रियों से भरी इनोवा 200 मीटर गहरी खाई से गंगा में गिरी, दो की मौत, एक घायल
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440