समाचार सच, हल्द्वानी। जवाहर नगर की महिलाओं ने राशन और अन्य आवश्यक सामानों के लिए सीओ से गुहार लगाई है। सीओ ने महिलाओं को शीघ्र ही उन्हें राशन उपलब्ध कराये जाने का आश्वासन दिया है।
इस दौरान पीड़ित महिलाओं का कहना है कि पीएम द्वारा 22 मार्च से जनता कर्फ्यू के बाद 21 दिन के लॉक डाउन की घोषणा करे जाने के कारण उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी और गरीबी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में जितने सदस्य है उनमें से अधिकतर लोग दिहाड़ी मजदूरी करने वाले हैं लेकिन लॉकडाउन होने से शहर के सभी कार्यो पर रोक लग गयी है। साथ ही महिलाओं का कहना है कि परिवार में उनके छोटे-छोटे बच्चे और बुजुर्ग हैं जिनके लिए रोज की दो वक्त की रोटी की कोई भी व्यवस्था नहीं है। घर में रखा राशन भी अब खत्म होने की कगार में है। यदि ऐसे ही रहा तो अपनी भूख को मिटाने के लिए उनके पास कोई भी रास्ता नहीं बचेगा।
सीओ ने उनकी समस्या को शीघ्र दूर की का आश्वासन देते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र के परिवारों के नाम तहसील और एसडीएम कोर्ट में लिखवा दें।
वहीं दूसरी तरफ सीओ के वायदे से असंतुष्ट होकर महिलाओं ने अपनी बात हमारी समाचार सच की टीम से की उनका कहना था कि प्रशासन एवं सरकार उन लोगों की कोई मदद नहीं कर रही है और वह चाहती हैं कि मीडिया के माध्यम से उनकी यह बात सरकार तक पहुंचे और सरकार इस पर उनकी मदद करें।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


