ऐपण प्रतियोगिता में महिलाओ ने दिखाये अपने हुनर, दीया प्रथम व योगिता द्वितीय रही

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/हल्दूचौड़ (रिम्पी बिष्ट)। ग्राम पंचायत पदमपुर देवलिया में आयेाजित ऐंपण प्रतियोगिता में महिलाओं अपनी कला प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मनमोह लिया। आयोजक ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 40 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी, मोटाहल्दू सहकारी समिति के अध्यक्ष हेम चंद्र दुर्गापाल, नवयुवक मंगल दल अध्यक्ष पीयूष हरबोला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रतियोगिता में प्रथम दीया नागिला, द्वितीय योगिता चंदोला रही। जबकि गंगा मेहता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चार महिलाओं को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया।
इस दौरान एसडीएम चित्रा सिंह ने नव युवक मंगल दल और ग्राम पंचायत के निरंतर किये जा रहे कार्याे की सराहना करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की। उनका कहना था कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए।
इस मौके पर ग्राम प्रधान द्वारा कोरोना वारियर के रूप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू के डॉक्टर पीसी पांडे, आशा कार्यकर्ता कुसुम जोशी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा तिवारी, सहायिका उमा सुनाल को एसडीएम लालकुआं रिचा सिंह एवं ब्लाक प्रमुख रूपा देवी द्वारा सम्मान पत्र दिया गया।

ऐंपण प्रतियोगिता की निर्णायक प्रियंका गोस्वामी व कनक चन्द थी। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य किरन डालाकोटी, डॉक्टर बालम सिंह बिष्ट, रवि कबडवाल, नीरज जोशी, राजेंद्र सिंह अधिकारी, गरिमा पांडे, संदीप पांडे, नीलेश नागिला, नितिन जोशी चंद्रशेखर कांडपाल महेंद्र सिंह सहित तमाम लोग उपस्तिथ थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रचनात्मकता और साहित्य का संगम बना ‘अभिव्यक्ति-2026’, डीपीएस हल्द्वानी में तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज़
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440