मकान से चुराए लकड़ी काटने के औजार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लकड़ी का कार्य करने के लिए रखे औजारों पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई करने की मांग की है।

गुरूग्राम शक्तिफार्म नंबर दो निवासी ब्रिजेश सरकार पुत्र भोपत सरकार द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वह मकानों एवं दुकानों में लकड़ी से संबंधित कार्य करता है इसी के चलते वह फतेहपुर निवासी दीपक उप्रेती के मकान में लकड़ी का कार्य करने के लिए उसने कटर मशीन, ड्रील मशीन, शरेन्डर मशीन, हैमर मशीन, जैक्स मशीन व छोटे औजार इत्यादि वहां रखे थे जिसे अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया। ब्रिजेश सरकार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है।

यह भी पढ़ें -   ३० मई २०२६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440