क्रियाशाला समिति ने माघ माह में आयोजित किया खिचड़ी भोज, विधायक सुमित हृदयेश हुए शामिल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। क्रियाशाला समिति के संचालक मंडल की ओर से माघ माह के अवसर पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश सहित अनेक गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग कर खिचड़ी भोग का आनंद लिया।

इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि वर्तमान संचालक मंडल द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं और मंडल के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं। उन्होंने समिति की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें -   १० फरवरी २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

कार्यक्रम में समिति के पूर्व पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हर सिंह मेहता, पूर्व पालिका अध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, शोभा बिष्ट, नरेश अग्रवाल, विजय तिवारी, एल.पी. पंत सहित तहसील प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार बी.एस. मटियानी भी उपस्थित रहे।

संचालक मंडल के सक्रिय सदस्य बिपिन चंद्र बिष्ट ने बताया कि खिचड़ी भोग की यह परंपरा समिति द्वारा पिछले कई वर्षों से निभाई जा रही है और भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 846 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

कार्यक्रम में आनंद सिंह ठठोला, एन.सी. पंत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिनमें गीता बेलवाल, हेमा जोशी और तनुजा टकवाल प्रमुख रहीं। इसके अतिरिक्त सुशील अग्रवाल, पप्पी, पंकज कंसल, प्रदीप खंडेलवाल, दिनेश पंतोला, पी.डी. पांडे आदि लोग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440