सिद्धिदात्री मां का किया आहवान, मांगी मन्नत

समाचार सच, हल्द्वानी। चेत्र नवरात्रि के नवे दिन भक्तों द्वारा मां सिद्धिदात्री की घर पर ही पूजा-अर्चना कर देर सायं रामजन्म उत्सव के पावन पर्व घरों दीप उत्सव मनाया। हांलाकि लॉक डाउन के चलते मंदिरों के कपाट बंद रहे, वहीं पुजारियों द्वारा मंदिरों के अंदर ही विधि-विधान से पूजा अर्चना कर दानवरूपी इस कोरोना वायरस से मुक्ति दिलाने को मन्नत मांगी।
रामनवमी पर्व के मौके पर प्राचीन राम मंदिर में भगवान राघवेन्द्र का प्राकटोत्सव के मौके पर सुन्दर पाठ कर 12 बजे प्रभु की महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया। सुन्दरकाण्ड के दौरान सामाजिक दूरी का ध्यान रखते महन्त विवेक शर्मा, गायक भाष्कर जोशी, मोहन जोशी व रजत शर्मा ने पाठ किया गया।

इधर श्री ऑवलेश्वर महादेव मंदिर, प्राचीन देवी मंदिर, शिव मंदिर, पिपलेश्वर महादेव मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, श्री कालूसिद्ध मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, वैष्णों मंदिर, विष्णुपुरी मां दुर्गा मंदिर आदि मंदिरों में पुजारियों द्वारा रामनवमी पर्व को मनाया। उधर श्रद्धालुओं द्वारा अपने घरों में मां सिद्धिदात्री को मनाकर चैत्र नवरात्रों में रखे व्रतों का उध्यापन कर अपने घर में मौजूद कन्याओं का पूजन किया। वहीं देर सायं अपने घरों में दीप जला कर रामनवमी उत्सव मनाया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















