समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की कृपा पाने के लिए उनके साथ भगवान राम और माता सीता की अराधना भी करनी चाहिए। कहा गया है कि हनुमान जी की अराधना मात्र से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और घर में परिवार में सुख-समृद्धि आती है। मंगलवार के दिन भगवान राम के मंदिर में जाकर भगवान हनुमान जी के श्री रूप के मस्तक का सिंदूर दाएं हाथ के अंगूठे से लेकर सीता माता के चरणों में लगा दें। कहा गया है कि ऐसा करने से मनुष्य की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आइये आपको बताते हैं कि मंगलवार के दिन किन-किन उपायों से अपने वेतन में वृद्धि होने की मान्यता है।
-मंगलवार के दिन हनुमान जी के समक्ष चमेली के तेल का दीपक जलाने से सभी कष्ट दूर होने के साथ नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना रहती है। इससे मंगल दोष कटता है।
-मंगलवार की सुबह स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसके बाद मंदिर में पूर्व दिशा की तरफ मुख करके श्री राम नाम का तुलसी की माला से जप करें। इसकी कम से कम 11 माला जप अवश्य करें। इसके बाद आप देखेंगे कि आपके करियर में तरक्की होने लगी है।
-मंगलवार को हनुमानजी को चोला चढ़ाएं और उन्हें सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। गरीबों को खाना खिलाएं। ऐसा करने से बिजनेस हो या नौकरी दोनों में ही सफलता मिलने के आसार रहते हैं।
-मंगलवार के दिन हनुमानजी को शुद्ध देसी घी से बना प्रसाद अर्पित करें या फिर गुड़ और से चने का बजरंगबली को भोग लगाएं। ऐसा करने से नौकरी में प्रमोशन की चाहत पूरी होने की संभावना है।
मंगलवार के दिन तरक्की के लिए इस हनुमान मंत्र का विधि-विधान जाप करें-
ऊं नमो हनुमते रूद्रावताराय
सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग
हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


