समाचार सच, रुद्रप्रयाग। मौसम विभाग के अनुसार 10 से 12 जून तक पर्वतीय इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा, इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ जिलों में बारिश की संभावना है। इधर मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक मैदानी क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, यानि मैदानी इलाकों के लोग पारे से तपेंगे। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ तेज गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है। मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा।
आपकों बताते चले कि बीते 8 जून से मानसून की केरल में एंट्री हो गई। इस बार मानसून देरी से आया है, इसके उत्तराखंड में भी देरी से पहुंचने के आसार हैं। उत्तराखंड में मानसून इस साल पांच दिन देरी से आएगा। मानसून के आने से पहले मौसम में कुछ बदलाव दिख सकते हैं। उत्तराखंड में बीते दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
इधर मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि जून के महीने में अगले कुछ दिनों तक गर्मी रहेगी, हालांकि पर्वतीय इलाकों में बारिश के कुछ दौर हो सकते हैं। 10 जून के बाद मौसम में बदलाव आने की उम्मीद है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



