उत्तराखंड में इन 5 जिलों में येलो अलर्ट, आज से 4 दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में आज से चार दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 3500 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि 5 जनपदों में बिजली के चमकने के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी मौसम विभाग में जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार 18 से 21 फरवरी तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट है। इन जिलों में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना भी है। निचले इलाकों में भी हल्की बर्फबारी की संभावना है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्डः फर्जी ‘निजी सचिव’ बनकर नेताओं से ठगी करने वाला गैंग सरगना गिरफ्तार, 25 लाख की ठगी का खुलासा

फरवरी माह में इस साल की पहली बर्फबारी हुई थी और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन उसके बाद से प्रदेश भर में मौसम साफ है, जिसके चलते दिन का तापमान में वृद्धि हो रही थी। केवल सुबह और शाम के समय ही ठंड हो रही है। शनिवार शाम से ही शीत लहर चलने से ठंड का थोड़ा एहसास हो रहा था लेकिन आज से बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है।

यह भी पढ़ें -   लालकुआं में ‘घोटालों’ की गूंज! डस्टबिन से अलाव तक खर्च पर उठे सवाल, DM ने बैठाई जांच

लंबे समय से मौसम शुष्क रहने और चटक धूप खिलने के कारण शनिवार को तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। देहरादून में अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया।पंतनगर में तापमान 26.0 और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा मुक्तेश्वर में भी तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी में भी तापमान ने छलांग लगाई है और 18.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उधम सिंह नगर के पंतनगर में शनिवार को सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440