सपा प्रत्याशी शुऐब अहमद ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रैली निकाल कर दिखाया दमखम

खबर शेयर करें

सपा प्रत्याशी ने किया जीता दावा, कहो- रैली में मिले जनता के अभूतपूर्व प्यार से रूझान उनके पक्ष में नजर आ रहा है

समाचार सच, हल्द्वानी। विधानसभा हल्द्वानी सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शुऐब अहमद ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बनभूलपुरा क्षेत्र में रैली निकाल कर अपना दमखम दिखाया। इस दौरान शुऐब अहमद ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि रैली में मिले जनता के अभूतपूर्व प्यार से रूझान उनके पक्ष में नजर आ रहा है।

शनिवार को सपा ने यहां बनभूलपुरा क्षेत्र के लाइन नं0-1 से होते हुए नई बस्ती, इंदिरा नगर, छोटी रोड, बड़ी रोड में जोरदार चुनावी रैली निकाली। इस दौरान शुऐब अहमद ने साइकिल पर सवार होकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील जनता से की। रैली में सपा प्रत्याशी का घरों की छतों से महिलाओं एवं पुरुषों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर शुऐब अहमद ने कहना था कि रैली में मिले अपार समर्थन से क्षेत्र के लोगों ने यह पैगाम दे दिया है कि उनकी जीत निश्चित होगी। उन्होंने कहा कि अगर आशीर्वाद मिला तो सम्पूर्ण क्षेत्र का विकास कर जनता का ऋण चुकाऊंगा।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

रैली में मुख्य रूप से केसरी सिंह, हरीश शर्मा, रविंद्र, डिंपल पांडे, योगेश शर्मा, जियाउद्दीन कुरैशी, मोहम्मद इरशाद, मतलूब गफ़्फ़ारी, शोएबगफ़्फ़ारी, मोहम्मद इकराम सिद्दीकी, सिराज अंसारी, अमजद खान, सोहेल अंसारी, शाहनवाज सलमानी, निर्मला आर्य, हिना यादव, अनम मलिक, मोहम्मद सलमान, अब्दुल्लाह कुरेशी, अख्तर अली, मुशीर नवाब, आदिल मिकरानी, साजिद खान, मोहम्मद अयाज, आजम खान, एडवोकेट सईद आदिल, शाहिद हुसैन, शानू खान शानू सलमानी, जुनैद मिकरानी, शोएब खान, शकील मिकरानी सहित भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440