कुछ हेल्दी चीजों के साथ मिलाकर चूना खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं चूना खाने के तरीके

खबर शेयर करें

You can eat lime by mixing it with some healthy things, so let’s know how to eat lime

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। हम सभी स्वस्थ रहने के लिए अलग-अलग चीजों का सेवन करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी हमें फलों, दाल और सब्जियों का सेवन करने की सलाह देते हैं। इसके अलावा भी कई ऐसी चीजें होती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी मानी जाती हैं लेकिन हम उन पर ध्यान देना जरूरी नहीं समझते हैं। इसी में से एक है चूना। वैसे तो अधिकतर लोग चूने का सेवन पान या तंबाकू के साथ मिलाकर करते हैं। लेकिन इस तरह से चूना खाना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक माना जाता है। ऐसे में आप कुछ हेल्दी चीजों के साथ मिलाकर चूना खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं चूना खाने के तरीके –

चूने में भले ही कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है। लेकिन फिर भी इसे बहुत अधिक मात्रा में खाने से बचना चाहिए। आप प्रतिदिन 100 से 200 एमजी चूने का सेवन कर सकते हैं। अधिक चूना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। आप चूने को डायरेक्ट रूप में खा सकते हैं। इसके अलावा चूने को गर्म पानी, खाना, दालचीनी, केला और शहद में मिलाकर भी खा सकते हैं।

चूना और शहद के फायदे
अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है, तो आप चूना और शहद को एक साथ मिलाकर ले सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच शहद लें, इसमें चुटकीभर चूना मिलाएं और खा लें। इससे आपको चूने में मौजूद सभी पोषक तत्व आसानी से मिल पाएंगे।

केला और चूना खाने के फायदे
आप चाहें तो केले के साथ मिलाकर भी चूना खा सकते हैं। इसके लिए आप एक केले को अच्छी तरह से मैश कर लें। इसमें थोड़ा सा चून मिलाएं और खा लें। इससे आपको जोड़ों के दर्द में आराम मिलेगा। क्योंकि केले में भी कैल्शियम और विटामिन्स होते हैं। केला और चूने का कॉम्बिनेशन हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर के होटल में युवक की मौत, प्रेम संबंध को लेकर आत्महत्या की आशंका

दही और चूना खाने के फायदे
दही और चूना दोनों में ही कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है या फिर जोड़ों में दर्द है, तो आप दही में चूना मिलाकर खा सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में दही लें और इसमें चूना मिला लें। अब इसे खा लें इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

गर्म पानी और चूना
आप चूने को डायरेक्ट रूप में खा सकते हैं। या फिर गर्म पानी में मिलाकर भी ले सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें 100 एमजी तक चूना मिलाएं। फिर इस पानी को पी लें। इससे आपके शरीर में कैल्शियम की पूर्ति होगी और हड्डियां मजबूत बनेंगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440