इन सरल उपायों को व्यक्ति अपनी दिनचर्या में शामिल कर ले, घोड़े बेचकर सोएंगे आप

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज की भागदौड़ और तनाव से भरी जिंदगी में सबसे ज्यादा जो चीज प्रभावित होती है, वो है नींद। पहले लोग समय पर सोते और सुबह तरोताजा उठते थे, लेकिन अब ज्यादातर लोग देर रात तक जागते रहते हैं, मोबाइल चलाते हैं या काम के स्ट्रेस में डूबे रहते हैं। इसका असर सिर्फ थकान तक सीमित नहीं रहता, बल्कि मानसिक और शारीरिक सेहत पर भी पड़ता है। इसी गंभीर समस्या को लेकर आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर ने एक वीडियो में नींद न आने के कारण और जल्दी, गहरी नींद लाने के कुछ आसान उपाय बताए हैं। ये उपाय इतने सरल हैं कि कोई भी व्यक्ति इन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकता है और बेहतर नींद का अनुभव ले सकता है।

नींद न आने के प्रमुख कारण
चिंता और तनाव

जब हमारे दिमाग में कई तरह की चिंताएं चलती रहती हैं जैसे ऑफिस का काम, रिश्तों की उलझन, भविष्य की फिक्र, तो मन बेचैन हो जाता है। ऐसी स्थिति में दिमाग शांत नहीं होता और नींद आने में देर होती है।

यह भी पढ़ें -   आज़ दिनांक १९ मार्च २०२६ बृहस्पतिवार नव संवत्सर का पंचांग

भारी और देर रात खाना
अगर आप सोने से ठीक पहले बहुत ज्यादा या तला-भुना भोजन करते हैं, तो पेट को उसे पचाने में समय लगता है। इस वजह से शरीर एक्टिव बना रहता है और नींद नहीं आती।

बीते कल या आने वाले कल की टेंशन
कुछ लोग रात में सोते समय बीते हुए बुरे पलों को याद करते हैं या कल क्या होगा इसकी चिंता में डूबे रहते हैं। यह मानसिक हलचल नींद को भगा देती है।

अच्छी और गहरी नींद के लिए ये आसान उपाय
गहरी सांसों का अभ्यास (प्राणायाम)

सोने से पहले कुछ मिनट गहरी सांस लें और छोड़ें। यह ब्रीदिंग एक्सरसाइज नर्वस सिस्टम को शांत करती है और शरीर को रिलैक्स करने में मदद करती है।

मेडिटेशन करें
हर दिन कुछ समय ध्यान यानी मेडिटेशन करें। इससे मन शांत होता है और नींद जल्दी आती है. मेडिटेशन दिमाग को एक तरह का ब्रेक देता है जिससे वह थकान से उबरता है।

योग निद्रा
यह एक आराम देने वाली योग तकनीक है जिसमें आप शरीर और दिमाग दोनों को पूरी तरह से रिलैक्स करते हैं। सिर्फ 20 मिनट की योग निद्रा भी कई घंटे की नींद जैसा असर देती है।

यह भी पढ़ें -   CM धामी ने हिंदू नववर्ष पर लॉन्च किया खास पंचांग, संस्कृति को नई पहचान देने की पहल

हल्का संगीत सुनें
रात को सोने से पहले धीमा और सुकून भरा म्यूजिक सुनना दिमाग को शांत करता है और नींद लाने में मदद करता है।

गर्म दूध पिएं
सोने से पहले एक गिलास हल्का गर्म दूध पीने से शरीर को आराम मिलता है और नींद जल्दी आती है। इसमें मौजूद ट्रिप्टोफैन तत्व नींद को बढ़ावा देता है।

एक जरूरी टिप्स
अच्छी नींद कोई ऐश नहीं, बल्कि अच्छी सेहत का जरूरी हिस्सा है। अगर आप दिनभर थकते हैं, लेकिन रात में ठीक से सो नहीं पाते, तो आपकी सेहत धीरे-धीरे खराब हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी नींद को प्राथमिकता दें और ऊपर दिए गए आसान उपायों को आज से ही अपनाएं। हर दिन कुछ समय खुद के लिए निकालें, सांसों पर ध्यान दें, मन को शांत करें और फिर देखें कि आपकी नींद कितनी बेहतर होती है। जब नींद अच्छी होगी, तो दिन भी ऊर्जावान और प्रसन्नता से भरा होगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440