भीगे मूंगफली दाने के फायदे आप नहीं जानते होंगे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। मूंगफली स्वादिष्ट और सेहतमंद गुणों से भरपूर होने के साथ-साथ कई स्वास्थवर्द्धक फायदे भी देती है। अधिकतर लोग इसे पसंद करते हैं। मूंगफली में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो शारीरिक विकास के लिए बहुत जरूरी है। वहीं भीगी हुई मूंगफली के पौष्टिक लाभ आपको हैरानी में डाल देंगे।

मूंगफली को भिगोकर खाने से कई रोग दूर हो जाते हैं। यह एक ऐसा नुस्खा है जिसका इस्तेमाल कई समय से हो रहा है। भीगी मूंगफली पेट से जुड़ी परेशानियों को खत्म करती है और कैंसर में भी फायदेमंद होती है। तो चलिए आपको बताते हैं मूंगफली को भिगोकर खाने से क्या -क्या फायदे होते हैं।

पेट से जुड़ी परेशानियां ठीक करे

  • अगर आपको लगातार गैस, एसिडिटी और पाचन की समस्या रहती है, तो यह आपके लिए रामबाण इलाज है।
  • भीगी हुई मूंगफली के नियमित सेवन से आपको जल्दी आराम मिलेगा। इसमें पोटेशियम, मैंगनीज, कॉपर, कैल्शियम, आयरन और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
    कैंसर में फायदेमंद
    -इसे कैंसर के लिए भी अच्छा इलाज माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, फोलेट, कैल्सियम पाया जाता है जिसके कारण यह फायदेमंद होती है।
    -इसके कम से कम 10 से 12 भीगे दाने कैंसर के रोगियों को खाने चाहिए।
    -यह एक बड़ी बीमारी है तो आप मूंगफली का सेवन अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार भी कर सकते हैं।
    ब्लड शुगर नियंत्रित करे
    -आजकल हर दूसरे व्यक्ति को ब्लड शुगर की परेशानी रहती है। ऐसे में आपको भीगी हुई मूंगफली का सेवन करने से फायदा होगा।
    -इसके नियमित सेवन से शुगर की परेशानी कंट्रोल में रहती है।
    -आपको हर दिन कम से कम 50 ग्राम मूंगफली को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाना चाहिए।
    आँखों के लिए फायदेमंद
    -मूंगफली में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो आँखों के लिए ज़रुरी हैं। इसमें मौजूद विटामिन्स आँखों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होते हैं।
    -इसके अलावा यह दिमाग तेज़ करने और शरीर में खून बढ़ाने के लिए भी बहुत कारगर मानी जाती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद
-मूंगफली में लगभग बादाम जितने पोषक तत्व पाए जाते हैं। यही वजह है कि इसे गरीबांे का बादाम भी कहा जाता है।
-अगर आप भीगी हुई मूंगफली खाते हैं तो इससे त्वचा से जुड़ी परेशानियों में फायदा मिलता है।
-मूंगफली में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो स्किन के लिए अच्छा माना जाता है।
-इसके अलावा यह पूरे दिन आपको एनर्जेटिक बनाए रखने में भी मद्द करती है।
भीगी हुई मूंगफली के अन्य बेहतरीन फायदे-

  1. आजकल कई बुजुर्ग लोगों को भूलने की बीमारी की समस्या होना आम बात हो गई हैं। अगर बातें भूल जाते हैं यानी कि आप याददाश्त कमजोर है तो भीगी हुई मूंगफली का सेवन जरूर करें। यह आपकी याददाश्त को तेज करती है।
  2. ऐसे कई लोग हैं, जो पेट की समस्या से परेशान रहते हैं, जैसे पेट फूलना, एसिडिटी, पाचन की परेशानी आदि। ऐसी पेट संबंधी तमाम परेशानियों से निजात दिलाती है भीगी हुई मूंगफली। इसे आप रोज रात में 1 मुट्ठी भिगोकर रखें और सुबह उठकर इसका सेवन करें।
  3. कुछ लोग कमर और जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं। यदि आप भी उनमें से ही एक हैं, तो आपके लिए भीगी हुई मूंगफली का सेवन करना इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है। बस, आपको करना यह है कि भीगी हुई मूंगफली को थोड़े गुड़ के साथ इसे खाना है।
  4. मूंगफली ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने में कारगर है। यह शरीर में गर्माहट लाती है जिससे ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है, वहीं दिल भी स्वस्थ रहता है जिससे दिल की बीमारियों का खतरा भी कम हो जा जाता है।
  5. अगर आप खांसी से परेशान हैं, तो आपको आराम दिला सकती है भीगी हुई मूंगफली। इसका सेवन आप नियमित रूप से करें, धीरे-धीरे खांसी की समस्या से राहत मिलेगी।
  6. भीगी हुई मूंगफली के सेवन से आप खुद को एक्टिव महसूस करते हैं। यह आपको एनर्जी से भर देती है। इसके नियमित सेवन से शारीरिक ऊर्जा बनी रहती है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440