समाचार सच, हल्द्वानी। नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है मादक पदार्थ एवं नशामुक्ति अभियान के अर्न्तगत दिन प्रतिदिन नशे का व्यापार करने वालों पर शिकंजा कसता ही जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी। पुलिस ने स्मैक के साथ नशे का कारोबार करने वाले को गिरफ्तार किया साथ ही एक अन्य नशे कारोबारी को भी वांछित किया है। गिरफ्तार युवक के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
मादक पदार्थों की तस्करी रोकने को बीती रात बनभूलपुरा थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इस बीच इन्द्रानगर फाटक के पास संदिग्धावस्था में खड़े युवक को जब पास आने को कहा तो वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस की मुस्तैदी के चलते वह अपने मुकाम में सफल नहीं हो पाया। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 3.4 ग्राम स्मैक बरामद हुई। युवक ने अपना नाम राशिद हुसैन उर्फ रिहान पुत्र वाजिद हुसैन निवासी सफदर का बगीचा बताया। युवक के पास से पुलिस को मोबाइल फोन व स्मैक बेचकर अर्जित की गई 450 रूपये की नगदी भी बरामद हुई है। पूछताछ में युवक ने यह भी बताया कि वह उक्त स्मैक मलिक के बगीचे में रहने वाले भय्ये नामक व्यक्ति से खरीद कर लाता है और उसे बेचने के लिए ग्राहक के आने का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


