अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

रामनगर निवासी जशीन पुत्र इमरान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि अगर परिजनों की ओर से तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   सीपीएस किड्स स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से सम्पन्न
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440