आप की गौसेवा मुहिम, महानगर हल्द्वानी में भूखी-प्यासी गायों को खिलाया हरा चारा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना महामारी के कारण राज्य में कोविड कर्फ्यू लगाया गया है। ऐसे में बेजुबान जानवर और आवारा पशुओं के सामने चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है। यह सभी जानवर सड़कों पर ऐसे ही भूखे-प्यासे घूमते नजर आ रहे हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने हल्द्वानी महानगर में गौसेवा हेतु एक मुहिम चालायी गयी है। इस मुहिम में भूखी-प्यासी गायों व जानवरों को चारा खिलाया जायेगा।
गुरूवार को आप के प्रदेश प्रवक्ता व जिला समन्यवक समित टिक्कू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गौला नदी व आदि जगहों में भूखी-प्यासी घूमती गायों को हरा चारा खिलाया। इस मौके पर आप नेता समित टिक्कू ने कहा कि कोरोना महामारी की इस विकट परिस्थिति में गौ माता के साथ ही आवारा बेजुबान जानवर जो घायल और बीमार हैं उनके लिए भी सोचना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आप के द्वारा घायल और बीमार बेजुबान जानवरों के लिए लॉकडाउन में इलाज करने का प्रयास किया जाएगा। उनका कहना था कि पूरे शहर में घूम घूम कर जानवरों को भूसा उपलब्ध कराया जायेगा। तकि इस कोविड कर्फ्यू में भूख के कारण पशुओं की जान न चली जाए।
गौ सेवा कार्य में मुख्य रूप से उमेश राणा, राजकुमार, दीपक मेहरा, दीपक कुमार, विशाल कुमार, बॉबी आर्या, विष्णु, विनय कुमार, पंकज कश्यप, धर्मेंद्र सिंह कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: सावन की चतुर्दशी पर बने शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा?
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440