काठगोदाम में नशे पर वार, स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के तहत जनपद में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में एसपी मनोज कुमार कत्याल व सीओ अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

सोमवार को काठगोदाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को 3.90 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना काठगोदाम में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हर्षित मेहता पुत्र नारायण सिंह, निवासी पूर्वी खेड़ा गौलापार के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें -   कौसानी स्कूल में रहस्यमयी घटनाएंः छात्राओं की बिगड़ती हालत से दहशत, “अलौकिक असर” की चर्चा तेज

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कुमकुम धनिक, हेड कांस्टेबल दीपक कुंवर और कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह शामिल रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440