बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में स्मैक के साथ पकड़ा युवक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्मैक समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया।

आपकों बता दें कि वर्तमान में जनपद में नशे के खिलाफ चलाये जा रहे व्यापक स्तर पर अभियान के अन्तर्गत गुरूवार की रात्रि को बनभूलपुरा थाना एसआई अमरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। तभी टीम को रेलवे फाटक के निकट एक युवक संदिग्ध अवस्था में मिला। पूछताछ करने पर वह सकपका गया। जिस पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 4.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताथ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम काजिम पुत्र मो. नाजिम निवासी आजादनगर लाइन नंबर 18 बताया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया है। सफलता प्राप्त करने वाली पुलिस टीम में एसआई अमरपाल सिंह, कां. गोविन्द सिंह, भूपेन्द्र जेष्ठा शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बड़ा हादसा: पानी की टंकी बनी मौत का जाल, मां को बचाने उतरे दोनों बेटे भी नहीं लौटे जिंदा
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440