समाचार सच, हल्द्वानी। विगत दिनों हल्द्वानी में मुख्यमंत्री आगमन के दौरान विरोध करने वालों कांग्रेसियों पर दर्ज मुकदमों के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार व पुलिस-प्रशासन का पुतला फूंका।
इस दौरान जिलाध्यक्ष गजेन्द्र गोनिया व विधानसभा अध्यक्ष त्रिलोक सिंह कठायत का कहना था कि यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी संवैधानिक तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। बावजूद इसके पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया, जिसे यूथ कांग्रेस किसी भी कीमत में सहन नहीं करेगा। कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू ने कहा कि पुलिस-प्रशासन भाजपा सरकार के दवाब में मुकदमे दर्ज कर रही है, जिसका कांग्रेस पुरजोर तरीके से विरोध करती है।
पुतला दहन करने वालों में ग्राम प्रधान सचिन कुमार, पार्षद रोहित कुमार, हरीश मेहरा, राजू रावत, हर्षित जोशी, खलील वारसी, पूरन बिष्ट, अर्णव कंबोज, नदीम सैफी, हेमंत कुमार, प्रवीण भट्ट, रवि आर्य, भरत भंडारी, रिजवान हुसैन, नाजिम अन्सारी, आबिद हुसैन, मोहम्मद नदीम, सोनू सिद्दीकी, वारिश खान, गुड्डू सैफी, मोहम्मद फुरकान, वसीम सैफी, आमिर हमजा, अंकित परिहार, मोहम्मद जावेद, मारूफ अंसारी, मोहम्मद अनस, रंजीत, सुरेन्द्र सिंह नगरकोटी आदि शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















