नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, घर के बाहर छोड़ा शव

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक की मौत हो गई। केंद्र संचालक शव घर के बाहर शव छोड़ गए। युवक का शव घर के बाद देखने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और हंगामा किया। वहीं, मौके पर शव उठाने पहुंची एंबुलेंस को भी लोगों ने लौटा दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें -   अंतर-विश्वविद्यालय खेल महोत्सव में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की दमदार शुरुआत, फ्लैग मार्च में दिखा जोश और अनुशासन

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः थाना क्लेमेन्टाउन क्षेत्रान्तर्गत टर्नर रोड निवासी एक युवक सिद्धार्थ उर्फ सिददू, जिसे उसके परिजनों द्वारा चन्द्रबनी स्थित नींव आरोग्यधाम नशा मुक्ति केन्द्र मे भर्ती कराया गया था, को उक्त नशा मुक्ति केन्द्र के संचालक व कर्मचारियों द्वारा अचेत अवस्था में उसके घर के बाहर छोडकर जाने तथा परिजनों द्वारा उसे उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित करने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई है। घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर तथा थानाध्यक्ष क्लेमेन्टाउन को तत्काल शव के पंचायतनामे की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए गए है। साथ ही परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सम्बन्धित दोषियों के विरूद्ध तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए सख्त से सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें -   अब हल्द्वानी में सुशीला तिवारी अस्पताल को मिला धमकी भरा ई-मेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440