संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगायी फांसी, मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। सहसपुर मे एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली। थाना सहसपुर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्ट मॉर्टम के लिये भेज दिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सहसपुर पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक आमिर पुत्र जहीर निवासी सहसपुर देहरादून उम्र करीब 30 वर्ष ने फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली है। इस सूचना पर थाना सहसपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे मे लेकर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्ट मॉर्टम के लिये भेज दिया। थाना सहसपुर पुलिस का कहना हैं की मौके पर कोई सुसाइड नोट आदि बरामद नही हुआ है। मृत्यु का कारण जानने के लिए शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया जा है। पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में जन सुविधा शिविर का आयोजन, एक ही स्थान पर मिली कई सरकारी सेवाएं

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440