बस की टक्कर से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बस की टक्कर से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान एसटीएच में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें -   बनभूलपुरा कांड के आरोपी अब्दुल मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, तीन मामलों में जमानत मंजूर

प्राप्त जानकारी के अनुसार गफूरबस्ती, बनभूलपुरा निवासी 35 वर्षीय हबीब अहमद पुत्र बंदू अहमद बीते दिवस हीरानगर में लकड़ी बनने गया था। इस बीच उसे अनियंत्रित गति से आ रही बारात की बस ने टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया है। सूचना मिलने मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें -   ऑपरेशन प्रहार में मुखानी पुलिस की सख्त कार्रवाई, अवैध शराब के साथ आरोपी व एक वारंटी गिरफ्तार
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440