बस की टक्कर से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बस की टक्कर से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान एसटीएच में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गफूरबस्ती, बनभूलपुरा निवासी 35 वर्षीय हबीब अहमद पुत्र बंदू अहमद बीते दिवस हीरानगर में लकड़ी बनने गया था। इस बीच उसे अनियंत्रित गति से आ रही बारात की बस ने टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया है। सूचना मिलने मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग, 8 सितम्बर 2026: भौम प्रदोष व्रत आज, जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का राशिफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440