समाचार सच, हल्द्वानी। अनियंत्रित कार की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीखेत निवासी 27 वर्षीय प्रकाश सिंह राणा पुत्र रतन सिंह राणा बीती शाम अपनी बाइक पर सवार होकर घर की तरफ जा रहा था कि तभी उसे अनियंत्रित गति से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर परिजन उसे नजदीकी चिकित्सालय ले गये। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार बाद उसे डॉ सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची मेडिकल चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


