मोबाइल खोया तो युवक ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन, मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर मौत को गले लगा लिया। आत्महत्या की वजह मोबाइल खोने से उत्पन्न हुआ तनाव बताया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मूलरूप से परेवा, दातागंज बदायूं निवासी 30 वर्षीय सोमवीर पुत्र फूल सिंह यहां खेड़ा गौलापार में रह रहा था।

बताया जाता है कि उसका मोबाइल फोन दो दिन पहले खो गया। इसके चलते वह मानसिक तनाव में आ गया और उसने आत्महत्या की ठान ली। बताया जाता है कि गुरूवार की शाम सोमवीर ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले गये। जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतक के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   पेपर लीक माफियाओं पर अब सख्त वार, एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर पीएम मोदी बोले- किसी को नहीं बख्शेंगे
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440