समाचार सच, देहरादून। डाकरा बाजार में कैबिनेट मंत्री के सामने एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि युवक ने दुकानों में घुसकर सामान उठाया और भागने लगा। लोगों ने रोका तो उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान वहां से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी गुजर रहे थे। हंगामा देख वह रुक गए मामले की जानकारी लेनी चाही तो सिरफिरे ने उन्हें भी पकड़ने का प्रयास किया। फिर क्या था भीड़ ने उसे वहां से हटाया और मंत्री के सामने ही उसकी खूब धुनाई कर दी।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



