रुद्रपुर से दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आये युवक की नदी में डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उधमसिंह नगर के रुद्रपुर से दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आए युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ज्योलीकोट के पास नदी में नहाने के दौरान पैर फिसल गया और डूब गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने नदी से युवक का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस के मुताबिक आज 26 जून को आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि नैनीताल के तल्लीताल थानान्तर्गत ज्योलीकोट के पास नदी में एक व्यक्ति डूब गया है, जिसमें सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी महेंद्र भंडारी के नेतृत्व में मय आवश्यक उपकरणों के साथ रेस्क्यू करने के लिए तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। बताया गया कि रुद्रपुर के भूतबंगला निवासी मोहित आर्य पुत्र पूरन सिंह आर्य उम्र 23 वर्ष अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने आया था। पैर फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर गहरे पानी में डूब गया ।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल में पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए नदी में सर्चिंग अभियान चलाया गया। कड़ी सर्चिंग के दौरान मोहित के शव को नदी किनारे से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अंकिता भंडारी हत्याकांड: उम्रकैद की सजा पाए पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत पर 18 अगस्त को हाईकोर्ट में सुनवाई
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440